प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बहरीन के किंग और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत की। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ पीएम मोदी ने इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव से उपजे तनाव पर चर्चा की।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के साथ पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने दो अहम फोन कॉल किए और टेलीफोन पर ईरान-इस्राइल टकराव समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।
