नई टिहरी: तपोवन की डैक्कन वैली सोसाइटी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में टिहरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।₹50 हजार का इनामी शूटर विक्की यादव, जो वारदात के बाद से फरार चल रहा था, जिसको यूपी के बलिया से दबोच लिया गया। साथ हीजांच में खुलासा हुआ कि जेल के अंदर रची गई साजिश को बाहर आकर फिल्मी अंदाज़ में अंजाम दिया गया। वहीं आपको बता दें फर्जी पहचान, किराये का फ्लैट, स्कूटी और पिस्टल के सहारे शूटरों ने कई दिन तक रेकी की।सीआईयू और मुनि की रेती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने मर्डर केस की आखिरी कड़ी तोड़ दी।

इस गिरफ्तारी के साथ ही नितिन देव हत्याकांड में कानून का शिकंजा और कस गया।
