नई टिहरी में कांग्रेस ने आज दिवंगत इंद्रमणि बडोनी जी की 101वीं जन्म जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सोशल मीडिया पर हुए खुलासे के बाद अंकिता भंडारी हत्या प्रकरण में VIP दुष्यंत गौतम का नाम सामने आया है।उर्मिला सनावर ने फेसबुक लाइव में आरोप लगाए कि सुरेश राठौर से हुई टेलीफोनिक बातचीत के आधार पर दुष्यंत गौतम इस हत्या से जुड़ा है।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में साईं चौक पर दुष्यंत गौतम और पुष्कर धामी का संयुक्त पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नारे लगाए – “अंकिता भंडारी को न्याय दो”, “पुष्कर धामी गद्दी छोड़ो” और “दुष्यंत गौतम मुर्दाबाद।”
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, पीसीसी सदस्य मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस का कहना है कि दोषियों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इस घटना के हर पहलू की जांच जल्द होनी चाहिए।
