देहरादून में शिक्षा विभाग में घूस का बड़ा खेल उजागर हुआ है, जहां डोईवाला का एक अधिकारी छात्रों के नाम पर जेब भरता हुआ पकड़ा गया।
उपखंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह बिष्ट पर आरोप है कि वो केंद्र से आने वाली छात्रों की फीस के नाम पर रिश्वत वसूल रहा था।
सूत्रों के मुताबिक इस घूसखोरी का आंकड़ा लाखों में था—बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो लाख पच्चीस हजार रुपये की मांग की थी।
लेकिन विजिलेंस ने जाल बिछाया… और जैसे ही एक लाख रुपये की रिश्वत ली जा रही थी, अधिकारी को रंगे हाथों दबोच लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अपने साथ ले जाया गया है, वहीं अब इस पूरे मामले में बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
