बैंगलौर: कर्नाटक पुलिस महकमे में उस वक्त सनसनी फैल गई जब राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और डीजीपी (Civil Rights Enforcement) रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद की गई। इस समय सोशल मीडिया पर कई वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हुए, जिनमें कथित तौर पर रामचंद्र राव को अलग-अलग महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। वीडियो सामने आते ही न सिर्फ प्रशासन बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया।मामले की संवेदनशीलता और पुलिस की साख को देखते हुए राज्य सरकार ने बिना देरी किए सख्त कदम उठाया और राव को सस्पेंड करने का फैसला लिया। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस पूरे मामले की गहन जांच के आदेश देने की तैयारी में है।
इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम में बैठे शीर्ष अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं
